सांगानेर: जयपुर सहित राजस्थान में एक महीने में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी, पेट्रोल ₹2.82 और डीजल ₹2.73 हुआ महंगा
जयपुर सहित राजस्थान में सोमवार को एक महीने में चौथी बार पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई। वही जयपुर में सुबह 6:00 से ही पेट्रोल डीजल दामों में की गई बढ़ोतरी लागू हो चुकी है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार जयपुर में पेट्रोल 2.82 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.73 रुपए प्रति लीटर मैं बढ़ोतरी की गई है। वहीं विपक्ष ने वैट कम करने की मांग की है।