भीमपुर: रिंगढाना में अग्निकांड पीड़ितों के लिए बनेंगे नये मकान, प्रशासन ने डाला लेआउट
Bhimpur, Betul | Jun 22, 2026 भीमपुर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम रिंगढाना में विगत दिनों अग्निकांड से लगभग 20 मकान जलाकर राख हो गए थे। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा शासन प्रशासन से पुनरनिवास की मांग की गई जिसके बाद जनपद पंचायत सीईओ ने सभी मकान निर्माण के लिए लेआउट डलवाया जल्द ही पीड़ित परिवारों को नये मकान मिलेंगे।