कटंगी: अगासी के ढीमर टोला में ढाई वर्षीय मासूम की नाले में डूबने से मौत, गांव में मातम
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम अगासी में बुधवार 29 जुलाई को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। ढीमर टोला निवासी ढाई वर्षीय बालक उमंग बारमाते घर के पीछे बहने वाले नाले में डूब गया। करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों में फंसा उसका शव मिला। जानकारी के अनुसार उमंग पिता सुनील बारमाते, बुधवार दोपहर घर के पास खेल रहा था। उस समय घर घर पर उसकी गर्भवती मां मौजूद