बड़वाह: ग्राम नाया के समीप नदी से पुलिस ने 50 से 55 वर्षीय व्यक्ति का अज्ञात शव किया बरामद,मृतक की शिनाख्त मे जुटी पुलिस
बड़वाह पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम नाया के समीप ग्राम बेलम की ओर नदी से शनिवार शाम के समय एक करीब 50 से 55 वर्षीय व्यक्ति का छत विक्षत शव पुलिस ने बरामद किया है।पुलिस के ASI पवन अचाले ने रात 9 बजे बताया कि व्यक्ति का शव करीब तीन दिन पुराना लग रहा। मृतक सफेद कुराता पायजामा पहना हुआ है।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बड़वाह सिविल अस्पताल मे रखवाया