कांके: रांची के मोरहाबादी मैदान में कुड़मी विकास मोर्चा की हुंकार महारैली, काफी संख्या में जुटे कुड़मी समाज के लोग
Kanke, Ranchi | Feb 25, 2024 रांची के मोरहाबादी मैदान में कुड़मी विकास मोर्चा की हुंकार महारैली का आयोजन किया गया है। कुड़मी विकास मोर्चा की मांग है कि कुड़मी समाज को एसटी का दर्जा मिले और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए। कुड़मी समाज का हुंकार महारैली में काफी संख्या में कुड़मी समाज के लोग पहुंचे हैं।