गुना अंबेडकर चौराहे पर 27 नवंबर दोपहर को विभिन्न संगठनों ने महिलाओं बच्चियों पर बढ़ते यौन अपराधों के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुना के बमोरी थाना क्षेत्र में सामने आए 15 वर्षीय मासूम से सामूहिक दुष्कर्म एवं अन्य जिलों में बच्चियों के साथ रेप की घटनाओं में दोषी लोगों को उदाहरण मूलक सजा देने, अश्लीलता, नशाखोरी, पॉर्न साइट्स को बंद कर कार्यवाही की मांग की गई।