महिदपुर: भारतीय सेना में चयनित हुए शुभम सिंह, पूरे गांव ने निकाला भव्य स्वागत जुलूस
महिदपुर तहसील के ग्राम डेलची बुजुर्ग में उस समय खुशी और गौरव का माहौल देखने को मिला, जब गांव के निवासी श्री ईश्वरसिंह सिसोदिया के सुपुत्र चिरंजीव श्री शुभम सिंह का भारतीय सेना (आर्मी) में चयन हुआ।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर ग्राम पंचायत डेलची बुजुर्ग एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान पूरे गांव में जुलूस