खिलचीपुर: 3 साल के मासूम पर कुत्ते का हमला, चारे में छिपे कुत्ते ने गर्दन जबड़े में जकड़ी, पिता ने बचाया
खिलचीपुर थाना क्षेत्र स्थित ब्यावरा कला गांव में शनिवार सुबह करीब 7 बजे घर के बाहर खेल रहे 3 वर्षीय बच्चे (हरिओम) पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। चारे में छिपकर बैठे कुत्ते ने अचानक झपटकर बच्चे की गर्दन को जबड़े में जकड़ लिया था।पिता ने हिम्मत दिखाते हुए कुत्ते को भगाकर मासूम की जान बचाई। हमले में बच्चे की गर्दन पर दांत के पांच गहरे निशान पड़े हैं।