धनौरा: गजरौला के तिगरी गंगा धाम में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले स्थल का डीएम ने ट्रैक्टर पर बैठकर किया निरीक्षण
आपको बता दे की गजरौला क्षेत्र के तिगरी गंगा धाम में कार्तिक पूर्णिमा का मेला लगता है। इसी की तैयारी मेले में तेजी के साथ की जा रही है। अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता ने सोमवार शाम 5:30 ट्रैक्टर पर बैठकर तिगरी मेले का निरीक्षण किया। वहां मौजूद ठेकेदार व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। कि मेले के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।