बारुन: गुरु पूर्णिमा पर बारुण में भव्य महर्षि वेद व्यास जयंती का आयोजन होगा, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
बारुण में आगामी 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महर्षि वेद व्यास जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में वेद व्यास आश्रम परिसर में महर्षि वेद व्यास समिति एवं निषाद कल्याण समिति के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।