हज़ारीबाग: प्रतिबंधित भूमि की खरीद-बिक्री की जांच करने रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे अपर समाहर्ता
जिला प्रशासन के पास ऐसी शिकायत लगातार मिल रही है कि जमीन कारोबारी सरकारी और प्रतिबंधित जमीन की मिलीभगत से खरीद-बिक्री कर रहे हैं। उपायुक्त के निर्देश पर वार अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे। उनके अचानक रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचते ही अफरा- तफरी मच गई। रजिस्ट्री ऑफिस में सक्रिय दलाल भाग खड़े हुए।