जयपुर में नवजात बच्ची के मिलने से सनसनी फैल गई। कपड़े में लपेटकर नवजात बच्ची को नाले के पास कचरे के ढेर में फेंका गया था। नवजात बच्ची को जयपुर स्थित गंगोरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गलता गेट थाना पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर नवजात बच्ची के परिजनों की तलाश कर रही है।