सिवनी: वेयर हाउस में अव्यवस्थाओं का अंबार, किसान परेशान, खरीदी प्रभारी ने वेयरहाउस संचालक पर लगाए आरोप
Seoni, Seoni | May 4, 2026 गोपालगंज के बाघराज स्थित अरिहंत वेयर हाउस में संचालित गेहूं खरीदी केंद्र पर अव्यवस्थाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। सहकारी समिति सिलादेही द्वारा संचालित इस केंद्र पर किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वेयरहाउस परिसर में जगह की कमी के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार राष्ट्रीय राजमार्ग-44 तक पहुंच गई है, जिससे यातायात भी प्रभावित