गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के कोलडिहा में सड़क हादसे में महिला घायल, सदर अस्पताल में मृत घोषित
नगर थाना क्षेत्र के कोलडिहा में गुरुवार रात सड़क हादसे में एक महिला घायल हो गई। तुरंत महिला को सदर अस्पताल ले जाया गया।जहां रात 10 बजे चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान रिफत परवीन पति पप्पू खान, उम्र 47 वर्ष, निवासी कोलडिहा नया मोहल्ला अहमदनगर के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार रिफत परवीन सब्जी लेने कोलडिहा आई हुई थीं।