पतंगबाजी के दौरान खतरनाक साबित हो रहे चाइनीज मांझे के प्रयोग और बिक्री पर रोक लगाने के लिए थाना हाफिजगंज में सोमवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के दुकानदारों और जिम्मेदार लोगों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री किसी भी सूरत में न की जाए।