बिल्हौर: चौबेपुर में बैटरी चोर सक्रिय, अमिलिया में दो वाहनों से बैटरी की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
चौबेपुर थाना क्षेत्र में बैटरी चोर पिछले एक सप्ताह से सक्रिय है।अमिलिया गांव में बुधवार गुरुवार देर रात दो ट्रैक्टरों की बैटरी चोरों ने चोरी कर ली। गुरुवार सुबह 9:00 बजे दोनों किसानों को चोरी की घटना का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि 15 दिनों में गांव से एक दर्जन से ज्यादा वाहनों की बैटरी चोरी हो चुकी है।