बिल्हौर: अरौल थाने की पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद
अरौल थाने की पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक चोर गिरोह का पर्दा पास करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक चोरी की बाइक और एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।चोरों को बावन झाला रोड जीटी रोड से गुरुवार दोपहर 2:00 बजे गिरफ्तार किया गया है।