करायपरसुराय: डियाँवा एवं करायपरसुराय पंचायत में सहयोग शिविर, अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
बिहार सरकार के निर्देश पर नालंदा जिले के करायपरसुराय प्रखंड अंतर्गत डियाँवा पंचायत एवं करायपरसुराय पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे।