गोला: गोला निवासी बीमार महिला के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत राशि का चेक विधायक ने सौंपा
Gola, Ramgarh | Nov 7, 2025 गोला निवासी कांग्रेस नेता मशरुल अली रजा की पत्नी रौशन आरा पिछले कई महिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित है। इनका आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण इलाज कराने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ममता देवी ने पहल करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता स्वीकृत करवाई।