मेदिनीनगर (डालटनगंज): बटसारा: रमेश कुमार के 50 बोझा गेहूं जलने पर झारखण्ड क्रांति मंच ने मुआवज़े की मांग की
झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शुक्रवार सुबह 10 बजे मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर पिछले 21 अप्रैल को पड़वा प्रखण्ड के बटसारा गांव वासी दलित किसान रमेश कुमार के खेत में लगभग 50 बोझा गेहूं जलने की घटना पर गहरा दु:ख प्रकट किया।जिला व पड़वा प्रखण्ड सह अंचल प्रशासन को मामले की जांच कर दलित किसान रमेश को मुआवजा की मांग की।