कैराना: कैराना तहसील परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसडीएम के नेतृत्व में किया गया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कैराना तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी शिवाजी यादव के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में एसडीएम शिवाजी यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।