मेदिनीनगर (डालटनगंज): सुदना ग्रिड में रखरखाव के चलते 11 से 17 अप्रैल तक कई इलाकों में सुबह बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
पलामू जिले के 132/33 केवी सुदना ग्रिड में 50 MVA पावर ट्रांसफार्मर के मेंटेनेंस कार्य को लेकर बिजली विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 05:00 बजे से 11:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पांकी, पाटन, गाहरपथरा, कचरवा, पदमा, लेस्लीगंज, सेमरा, नावाबाजार,