एम.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के तत्वावधान में आयोजित एम.डी.टी.एस.ई स्कॉलरशिप टेस्ट 2025 के दोनों चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। पहला चरण 5 अक्टूबर व दूसरा चरण 9 नवम्बर को आयोजित हुआ, जिसमें हजारों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्थान के चेयरमैन सुनील डांगी ने बताया कि परीक्षा का रिजल्ट संस्था की वेबसाइट पर डिक्लेयर किया जाएगा।