उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत के शिव मंदिर परिसर में पांच दिवसीय विष्णु महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में है। बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ उक्त आयोजन का शुभारंभ हो जाएगा। आयोजन को लेकर कई प्रकार की व्यवस्थाएं की गई है। अध्यक्ष के रूप में आदित्यनाथ झा को मनोनीत किया गया है। यह आयोजन 2 फरवरी को कलश विसर्जन के साथ समाप्त होगा।