भिंड नगर: रेल लाइन के लिए हस्ताक्षर अभियान ग्रामीणों ने ली रेल नहीं तो वोट नहीं शपथ
भिंड-लहार-कोंच-उरई रेल लाइन की मांग को लेकर चंबल अंचल समग्र बुंदेलखण्ड विकास जनमंच द्वारा चलाया जा रहा 'रेल नहीं तो वोट नहीं' अभियान अब गति पकड़ने लगा है। गुरुवार को लहार तहसील के खजूरी और बेहटा गांव में महाहस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान हजारों ग्रामीणों ने अपनी मांग के समर्थन में दस्तखत किए