नगर के मेन बाजार में एसपी सिटी ने की पैदल गश्त, शांति व्यवस्था भंग करने वालों को जेल भेजने की दी चेतावनी
Siyana, Bulandshahr | Sep 24, 2025
नगर के मेन बाजार में एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने आगामी दशहरा पर्व पर सुरक्षा को लेकर पैदल गस्त की। वही गस्त के दौरान एसपी सिटी ने पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों को जेल भेजने की भी चेतावनी दी। बुधवार को एसपी सिटी अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल गस्त करते हुए नगर के मेन बाजार पहुंचे। जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।