विदिशा में खाद की कमी से परेशान किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि मंत्री के आदेश के बाद भी ऑफलाइन खाद नहीं मिल रही, जबकि प्राइवेट दुकानों पर महंगे दामों में बिक रही है।किसानों ने पराली जलाने पर की जा रही कार्रवाई का भी विरोध किया। एडीएम अनिल कुमार डामोर ने कहा कि जल्द ही पर्याप्त खाद की आपूर्ति की जाएगी।