छतरपुर में चंदला विधायक व राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार की रात करीब 9 बजे वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वे सवालों से बचते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे एक हिंदू सम्मेलन में पहुंचे थे, जहां दो ब्राह्मण गुटों के बीच चल रहे विवाद को लेकर उनसे सवाल किया गया। सवाल होते ही राज्यमंत्री वहां से निकलते दिखे।