राघोगढ़ किले पर विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने 22 जनवरी को लोगों की समस्याएं सुनी। बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं शिकायतों को लेकर पहुंचे। विधायक ने लोगों की शिकायतें सुनी आवेदन लिए कुछ लोगों की समस्याओं का अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर मौके पर निराकरण किया। अन्य लोगों को जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।