बड़वाह नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा तट पर सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर शासन द्वारा करोड़ों रुपए के लंबे चौड़े घाट का निर्माण किया जा रहा है।जिसको देखते हुए ग्राम पंचायत नावघाट खेड़ी द्वारा नर्मदा पुल के समीप अलग से दशा कर्म के लिए एक मुंडन घाट निर्माण की मांग की है।जिसको लेकर पंचायत द्वारा एक पत्र कार्यपालन यंत्री नर्मदा विकास संभाग क्रमांक 32 को लिखा गया