आंवला: आंवला बदायूं मार्ग पर देवी पुल और कनगांव बाजार के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोग घायल हुए
Aonla, Bareilly | Sep 18, 2025 आंवला से बदायूं मार्ग पर अज्ञात वाहन ने देवी पुल और कनगांव साप्ताहिक बाजार के बीच गुरुवार की देर रात्रि 8:00 बजे एक बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने घायलों को प्राइवेट एंबुलेंस से निजी अस्पताल उपचार हेतु भेजा।