मोहनिया: निमिया गांव में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट, एक महिला घायल होकर उपचार के लिए लाई गई अस्पताल
कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के निमिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। घर वालों द्वारा घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा लाया गया। जहां चिकित्सक की देखरेख में उपचार चल रहा है।