टिकारी में बिहार सरकार के सहकारिता और वन एवं पर्यावरण संरक्षण मंत्री डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी के स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार संध्या को किया गया। सबसे पहले मगध सम्राट जरासंध के तैलचित्र पर पुष्प माला चढ़कर श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद सभा को मंत्री ने संबोधित किया और कहा कि भाजपा सभी की पार्टी है। सबको साथ लेकर चलना ही पहली प्राथमिकता है।