सेपउ: जलदाय विभाग द्वारा डाली जा रही पाइपलाइन को रोका, जेसीबी के सामने आकर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
Sepau, Dholpur | May 11, 2026 बसई नवाब कस्बे में बढ़ते पेयजल संकट को देखते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों द्वारा मनियां रोड स्थित जीएसएस पर लगे जलदाय विभाग के बोरिंग पंप सेट के पानी को मुख्य चौराहे पर बनी नई टंकी में पानी पहुंचाने के लिए सड़क किनारे नई पाइपलाइन डालने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही मनियां रोड स्थित जाटव बस्ती के लोगों को पता चला तो जेसीबी मशीन से पाइपलाइन खोदने