मंदसौर: रवि माली हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी,नाबालिग आरोपी को फरार कराने वाला लक्की कुमावत पुलिस के शिकंजे में
मंदसौर कोतवाली पुलिस ने रवि माली हत्याकांड में नयागांव नरसिंहपुरा निवासी लक्की कुमावत (25) को गिरफ्तार किया,आरोप है कि उसने 27 जून को हुई हत्या के मुख्य नाबालिग आरोपी को फरार कराने में मदद की थी। घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई,