पूरनपुर: शेरपुर कला में प्लॉट पर पहुंचे दबंगों ने जान से मारने की नीयत से ग्रामीण पर की फायरिंग, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला निवासी नन्हे खां ने बताया कि वह अपने प्लाट पर बैठे थे तभी गांव निवासी इजहार अहमद उर्फ मुन्ने मियां, इसराक अहमद उर्फ लकी दो अज्ञात लोगों के साथ प्लाट पर पहुंच कर गाली गलौज कर प्लाट छोड़कर भाग जाने के लिए कहा जब उसने इसका विरोध किया तो इजहार अहमद ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर करने का आरोप लगाया है।