धमतरी: धमतरी में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता, विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी हुए शामिल
आज रविवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जय माँ कामाख्या जन कल्याण सेवा समिति, धमतरी द्वारा रविवार को गंगरेल बांध में साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अलग-अलग कैटेगरी में पहला पुरस्कार महाराष्ट्र, राजनंदगांव, रायपुर और धमतरी के प्रतिभागियों को प्राप्त हुआ।