ऊना: एनवाईके द्वारा जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम 18 फरवरी को: नेहरू युवा केंद्र ऊना उपनिदेशक डॉ लाल सिंह
नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा 18 फरवरी को जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र ऊना के उपनिदेशक डॉ लाल सिंह ने बताया कि इसमें 18 से 25 वर्ष की आयु के बीच के युवा ही हिस्सा ले सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी को दोपहर 2 बजे निर्धारित की गई है। जिला स्तर पर विजयी प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे।