बैतूल नगर: दुकानों में आग लगने पर कैट ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों को ₹21-21 हजार की नगद सहायता
बैतूल के गंज मंडी में शुक्रवार देर रात लगी भीषण आग ने दो छोटे व्यापारियों की जिंदगी पूरी तरह बदल दी। दीपक अमझरे और आकाश विश्वकर्मा की दुकानें जलकर राख हो गईं और वर्षों की मेहनत एक ही रात में खत्म हो गई। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में बैतूल के व्यापारियों ने जो किया, उसने इंसानियत की एक मिसाल कायम कर दी। रविवार दोपहर करीब 12 बजे, व्यापारी संगठन कैट के नेतृत्व में