उदवंत नगर: चक्रदह में आयोजित विशेष शिविर का डीएम ने औचक निरीक्षण किया और उनकी समस्याएं सुनीं
20 मार्च गुरुवार 3 बजे भोजपुर के जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत महादलित टोला चक्रदह में आयोजित विशेष विकास शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महादलित समुदाय के लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सरकार की विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।