बिहार: सदर अस्पताल में बनने वाले जिला औषधि भंडार का प्रभारी सिविल सर्जन और डीपीएम ने किया स्थल निरीक्षण
Bihar, Nalanda | Nov 13, 2024 बिहार शरीफ सदर अस्पताल में बनने वाले जिला औषधि भंडार का स्थल निरीक्षण बुधवार की दोपहर 1:00 बजे प्रभारी सिविल सर्जन डॉ कुमकुम प्रसाद और डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने किया। इस मौके पर डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने बताया कि सदर अस्पताल के पीछे खाली जमीन का निरीक्षण किया गया है इसमें जिला औषधि भंडार बनाया जाएगा । यह निर्माण 8 हजार वर्ग फीट में बनेगा।