भभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की भगाने के मामले में पुलिस ने नाबालिक लड़का को पकड़ा है। आज शुक्रवार को 1 बजे अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की भगाने के मामले में लड़की के पीड़ित परिजनों द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था। लिखित आवेदन में बताया गया था कि नाबालिक लड़का नाबालिक लड़की को अपने साथ लेकर भाग गया था।