ग्वालियर गिर्द: सूने घर के ताले चटकाकर लाखों की चोरी, हजारों की नकदी भी गाय
थाटीपुर इलाके के श्रीनगर कालोनी में रहने वाले हरिओम रजक के सूने घर को बदमाशों ने अपना निशाना बना लिया। घटना के वक्त हरिओम रजक किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोडा। लोहे के बाक्स में रखे सोने चांदी के आभूषण और पच्चीस हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। हरिओम जब घर लौटे तब उन्हें घटना का पता लगा।