उधवा: प्रखंड संसाधन केंद्र उधवा में बीपीओ ने किया बीआरपी व सीआरपी के साथ बैठक,दिए दिशा-निर्देश
प्रखंड संसाधन केंद्र उधवा में शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे सभी बीआरपी, सीआरपी एवं रिसोर्स शिक्षक की सप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अटल बिहारी भगत ने किया। इस दौरान बीपीओ श्री भगत ने सभी बीआरपी,सीआरपी एवं रिसोर्स शिक्षक के साथ संकुलवार बारी-बारी से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।