फतेेहपुर: पूर्णमासी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवान मूर्तस्वामी धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बाराबंकी के बड्डूपुर क्षेत्र स्थित भगवान मूर्तस्वामी धाम में पूर्णमासी के अवसर पर आस्था का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पूरा धाम "जय श्री राम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंज उठा।