टीकमगढ़: चंद्रपुरा गांव निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
चंद्रपुरा गांव निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बताया गया कि महिला अपने घर पर थी तभी उसकी अचानक तबियत तबीयत बिगड़ी।परिजन महिला को जिला अस्पताल टीकमगढ़ ला रहे थे रास्ते में महिला की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गईं। महिला के शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया। महिला मौत का कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस द्वारा आज पंचनामा कार्रवाई के बाद महिला के शव का पीएम कराया गया और शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।