अधौरा: गढ़के चेक नाका के पास सड़क पार कर रही भैंस से टकराई बाइक, एक व्यक्ति की मौत व एक घायल
Adhaura, Kaimur | Jan 18, 2025 अधौरा के गढ़के चेक नाका के पास रोड पार कर रही भैंस में बाइक को टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार की देर शाम लगभग 7 बजे की बताई गई। दोनों अधौरा थाना क्षेत्र के अधौरा गांव के मजहर सिंह के 35 वर्षीय पुत्र भोला सिंह की मौत हो गई। दूसरा डुमरावा गांव के शिवकुमार के पुत्र बसंत सिंह गंभीर रूप से घायल है।