डंडई: बालेखाड़ प्रीमियर लीग–2026: डंडई बना चैंपियन, बेता को 30 रनों से हराया
Dandai, Garhwa | Apr 19, 2026 डंडई प्रखंड मुख्यालय क्षेत्रअंतर्गत पचौर पंचायत के बालेखाड़ खेल मैदान में रविवार दोपहर को खेले गए बालेखाड़ प्रीमियर लीग–2026 के फाइनल में डंडई टीम ने बेता को 30 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डंडई ने 12 ओवर में 5 विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में बेता की टीम दबाव में दिखी और 9 विकेट पर 108 रन