अन्ता: टारडा गांव में आयोजित संगीतमय शिव महापुराण कथा में कथा वाचक ने कहा कि मनुष्य को क्रोध और अहंकार त्यागना चाहिए
Antah, Baran | Apr 27, 2026 अ़ता क्षेत्र के टारड़ा गांव मे चल रही संगीत मय महाशिवपुराण कथा मे पंचम दिवस सोमवार को कथा व्यास समेन्त शर्मा ने भगवान शिव के प्रंसग सुनाए । उनके द्वारा अत्यंत रोचक अध्यात्मिक प्रसंगों के माध्यम से भगवान शिव के परिवार की महिमा का विस्तृत वर्णन किया । कथा के दौरान शर्मा ने कहा कि शिवमहापुराण हमे जीवन मे संयम भक्ति ओर सदाचार का मार्ग दिखाता हे।