परबत्ता: अगुवानी घाट से भरे गए पवित्र कलश, जयघोष के बीच करना हनुमान मंदिर पहुंची भव्य शोभायात्रा
परबत्ता नगर पंचायत क्षेत्र के करना स्थित भव्य हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरा क्षेत्र "जय श्रीराम" के उद्घोष और भक्ति गीतों से गुंजायमान हो उठा। धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। श्रद्धालु महिलाएं गाजे-बाजे और